स्कूल सफाई कर्मचारियों ने पाटन में अंबेडकर जयंती मनाई-पूर्णकालिक घोषित न होने से मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में आक्रोश व्यक्त किया गया

* रायपुर। छत्तीसगढ़ अंशकालिक स्कूल सफाई कर्मचारी महासंघ के आव्हन पर आज मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन में स्कूल सफाई कर्मचारियों ने अंबेडकर जयंती मनाई। स्कूल सफाई कर्मचारियों के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष खांडेकर एवं संरक्षक विजय कुमार झा ने बताया है कि सभी जिलो का विधानसभा में मुख्यमंत्री भेट मुलाकात करने जा रहे हैं। फिर भी स्कूल सफाई कर्मचारियों को किए गए वादे को पूरा नहीं कर रहे हैं। इसलिए स्कूल सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के विधानसभा पाटन जाकर अंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया। हजारों कर्मचारियों की सभा को सभी राजनीतिक पार्टियों ने उपस्थिति देकर संबोधित किया। दुर्ग के सांसद विजय बघेल, आम आदमी पार्टी जिला सचिव व कर्मचारी नेता विजय कुमार झा, आप पार्टी के नेता अजय वर्मा, श्रीमती रुकमणी साहू, भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास, जोगी कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप साहू, दुर्ग भाजपा अध्यक्ष, जीतेन्द्र वर्मा, पाटन पूर्व जनपद अध्यक्ष हर्षा लोकमनी चंद्राकर, सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए उनके मांगों का समर्थन किया तथा जन घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की। श्री झा ने चुटकी लेते हुए कहा कि *ना सर छुपा के जियो न सर झुका के जियो* कांग्रेस पार्टी के नेताओं की अनुपस्थिति पर उक्त टिप्पणी की गई। आक्रोशित स्कूल सफाई कर्मचारी अंशकालिक से पूर्णकालिक न करने से नाराजगी व्यक्त करते हुए स्कूल सफाई पद से त्यागपत्र देकर उसके बदले बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। प्रियंका गांधी के वक्तव्य मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं पर व्यंग करते हुए छत्तीसगढ़ में महिलाओं के अपमान, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के स्थान पर अब बेटी भगाओ की नीति की निंदा आम आदमी पार्टी ने की है। आंदोलनकारियों का पाटन में नेतृत्व श्रीमती छाया साहू, प्रवक्ता प्रदीप वर्मा, भीम कुमार पटेला, पुनेश्वर लहरें,राम चरण साहू, श्याम सागर, दुलार कश्यप,आदि ने किया। विगत 12-15 वर्षों से प्रदेश के 40013 स्कूल सफाई कर्मचारी पूर्णकालिक न होने पर पुनः आगामी प्रांतव्यापी बैठक आयोजित कर आंदोलन को गति प्रदान करने तथा करो या मरो के अंतिम निर्णय तक संघर्ष करने का निर्णय लिया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *