भाजपा मध्य पाटन मंडल द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह अंतर्गत बुजुर्गों का किया गया सम्मान

पाटन। भारतीय जनता पार्टी मध्य मण्डल के सेलूद शक्ति केन्द्र में सामाजिक न्याय सप्ताह एवं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल की अवधि को सामाजिक न्याय सप्ताह घोषित किया है l जिसके अन्तर्गत मध्य मण्डल के द्वारा देश के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती 14 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समरसता दिवस के रुप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है । इसी कड़ी में मध्य मण्डल द्वारा सेलूद में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर बुजुर्ग लोगो का सम्मान किया गया l जिसमे प्रमुख रूप से श्रीमति तीजिया साहू, यादोराम यदु, इंदरचंद यादव, श्याम साहू, बलिराम देशमुख, है l उक्त कार्यक्रम में खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्य मण्डल, रमेश देवांगन शक्तिकेन्द्र संयोजक, श्रीमति खेमिन साहू सरपंच सेलूद, लवण बंजारे अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, राजू देवांगन बूथ अध्यक्ष, श्रीमति किरण सोनवानी, टामन लाल साहू पूर्व बूथ अध्यक्ष, श्रीमति केवरा साहू, विकाश बारले,जयप्रकाश बंजारे, कुर्रे हितेश साहू, कुलदीप साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *