भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 132 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण एवम विशेष व्याख्यान कार्यशाला सम्पंन*”डॉ. आंबेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक”भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 132वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में अर्थशास्त्र अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में विशेष व्याख्यान का आयोजन दिनांक 14.04.2023 को किया गया। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.सचिदानंद शुक्ला* ने अपने उद्बोधन में डॉ. आंबेडकर जी के जीवन संघर्ष संविधान निर्माण के सफर से अवगत कराया और कहा कि डॉ. आंबेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक थे डॉ. आंबेडकर की तरह अपने आदर्शों द मूल्यों को जीवन में अपनाने का मार्गदर्शन दिया। आगे उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर एक दार्शनिक, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक व बहुगुणी प्रतिभा के धनी थे। *विशेष वक्ता* के रूप में आमंत्रित डॉ. आमा रूपेन्द्र पाल (सेवानिवृत्त प्राध्यापक, इतिहास विभाग) ने डॉ. आंबेडकर जी के बचपन से संविधान निर्माण तक के सफर के संघर्षों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। *द्वितीय वक्ता* डॉ. एस. के. जाधव (प्राध्यापक, जैव प्रौद्योगिकी विभाग)* ने अपने वकतव्य की शुरूआत “मार्ग भीम बतलाए जोई, जीवन सफल उसी से होई इन पंक्तियों के माध्यम से की एवं उनके जीवन के संघर्ष एवं लोकतन्त्र के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. रविन्द्र ब्रम्हे विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र अध्ययनशाला ने बाबा साहेब की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का उल्लेख किया। आयोजन सचिव प्रो. वी. एल. सोनेकर ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। अंत में कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्रायें उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्चना सेठी एवं आभार प्रदर्शन डॉ. सुनील कुमेटी, सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र ने किया।*भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के जयंती के शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय के ज्ञान सरोवर मे 25 फलदार पौधों व चंदन के पौधों का वृक्षारोपण किया गया ।* विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.सचिदानंद शुक्ला ने अपने उद्बोधन में पौधों का संरक्षण कर उनका रखरखाव करने के लिए एवं समय – समय पर वृक्षारोपण करने के लिए सभी स्वयं सेवको को प्रेरित किये । *”जाखोड़िया मिनरल” ने पं. रविवि को दान किया ई-रिक्शा*विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से “जाखोड़िया मिनरल” ने विवि.परिसर के छात्र कल्याण व सरोकार हेतु एक ई- रिक्शा दान किया ।जाखोड़िया मिनरल” ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य परिसर को पर्यावरण अनुकुल बनाने हेतु प्रयास करना साथ ही विवि. में आने वाले छात्रों व वृद्धजनों को विवि. के मुख्य द्वारा से परिसर के विभीन्न कार्यालयों/विभागों में आने-जाने हेतु साधन उपलब्ध कराना है।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण एवम विशेष व्याख्यान कार्यशाला सम्पंन
