पाटन/ प्रदेश पँचायत सचिव संगठन के आह्वान पर आंदोलनरत पँचायत सचिवों ने 16 मार्च 2023 से काम बंद कलम बंद आंदोलन पर है। आंदोलन 27 दिन हो जाने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की सुध नही लिया जा रहा है। कल 14 अप्रेल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती(समरसता दिवस) के अवसर पर ब्लाक स्तर पर पंचायतीराज ब्यवस्था के तहत समस्त जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य ,जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य व संरपच संघ सहित सभी सरपंचों को समर्थन व मुख्यमंत्री से चर्चा कराकर सार्थक पहल करने के लिए 14 अप्रेल को त्रि स्तरीय पंचायती राज के अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधियों को निवेदन पत्र दिया जाएगा। कल सभी पँचायत सचिव आंदोलन को सफल बनाने के लिए आंदोलन स्थल में अपनी उपस्थिति देंगे।
पंचायत सचिवों ने जनप्रतिनिधियों से मांगा समर्थन
