बिरनपुर मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, दिवंगत परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी

रायपुर. बेमेतरा जिला के बिरनपुर में 8 अप्रैल को मामूली विवाद में एक समुदाय द्वारा 22 वर्षीय युवक भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या कर दिया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवंगत परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी की घोषणा किये। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री द्वारा बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की घोषणा किया गया एवं 10 लाख रू सहायता राशि प्रदान करने व मामले की मुख्यमंत्री ने दिए कमिश्नर के नेतृत्व में की उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश देते हुए एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश देते हुए प्रदेश वासियों से की शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील किया है।

गौरतलब हो कि सोमवार को घटना के विरोध में 10 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ बंद किया गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पीड़ित के परिवार से मिलने पहुंचे थे लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही दिवंगत के परिजनों से मिलने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू एवं युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त किया व पीड़ित परिवार को 1 लाख ₹ की आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया था l इस घटना को लेकर पूरे प्रदेश में साहू समाज ने घोर निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग करते हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौपा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *