पाटन। पंचायत सचिवों की काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पंचायत सचिव संघ द्वारा अपने एक सूत्रीय मांग शासकीय करण किए जाने को लेकर पिछले 16 मार्च से लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।आज पाटन विकासखंड क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों ने बाइक रैली निकालकर ब्लॉक मुख्यालय पाटन से सेलूद होकर जिला मुख्यालय दुर्ग के लिए रवाना हुए हैं जहां धमधा, पाटन एवं दुर्ग ब्लॉक के पंचायत सचिवों के साथ बाइक रैली निकालकर अपनी मांगों के लिए आंदोलन करेंगे।
इस दौरान पंचायत सचिवों ने राज्य सरकार के खिलाफ शासकीय करन नही किये जाने पर जमकर नारेबाजी किया। मौके पर पंचायत सचिव संघ जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू,यशवंत आडिल, प्रदीप चंद्राकर, सनत साहू, प्रवीण शर्मा,गिरधर वर्मा सहित अन्य सचिव उपस्थित थे।
