रक्तदान एवं सिकलसेल परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

छुरा@@@@@आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ में जिला अस्पताल गरियाबंद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा, के सहयोग से तथा राष्ट्रीय सेवा योजना आईएसबीएम विश्वविद्यालय के बैनर तले रक्तदान एवं सिकलसेल परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ l राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रीतम साहू ने बताया कि इस शिविर में विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापको एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l जिसमें ग्रामीण अंचल के लोगों को विश्वविद्यालय में होने वाले रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी तथा छात्र-छात्राओं के द्वारा पोस्टर एवं बैनर के माध्यम संदेश पहुंचाया गया, रक्तदान जैसे महान सामाजिक कार्य हेतु ग्रामीणों द्वारा भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रक्तदान तथा सिकलसेल परीक्षण कराया l रक्तदान शिविर में डॉ. विपिन बिहाकी अग्रवाल पैथोलॉजी विशेषज्ञ, डॉ. मनमोहन सिंह, चिकित्सा अधिकारी जिला गरियाबंद, सतीश कुमार पटेल, लैब टेक्नीशियन छुरा, उपस्थित रहे l डॉ. विपिन बिहाकी अग्रवाल पैथोलॉजी विशेषज्ञ ने बताया की रक्तदान कब करे, क्यों करे, कैसे करें। जिसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा सवाल जवाब किया गया और डॉ. मनमोहन सिंह, चिकित्सा अधिकारी ने रक्तदान के लिए उन्हें प्रेरित किया और सतीश कुमार पटेल लैब टेक्नीशियन छुरा, ने सिकल सेल पर चर्चा किया तत्पश्चात् समस्त रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिया गया l कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद महलवार, डॉ. बी.पी. भोल, कुलसचिव, डॉ. रानी झा, संयुक्त कुलसचिव, डॉ एन. के स्वामी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. भूपेंद्र कुमार साहू एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापको एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लियाl कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रीतम साहू के द्वारा किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *