दुर्ग। कल दिनाँक 8 अप्रैल को बेमेतरा (साजा) में जिहादियों द्वारा हिंदू युवक भुनेश्वर साहू की नृशंस हत्या कर अनेक हिंदुओ से मारपीट की गई, इस घटना से छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण समाज काफी आक्रोशित एवं उद्वेलित है। जिसके विरोध में कल 10 अप्रैल, सोमवार को सर्व हिन्दू समाज एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा बंद का आह्वान किया गया है जिसका भारतीय जनता पार्टी ने समर्थन किया है।
भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं से आव्हान है कि कल 10 अप्रैल, सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद में अपनी पूर्ण सहभागिता और समर्थन दें।
