छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी आज सुबह कोरोना के 16 नए मरीज मिले…कोरबा में सबसे ज्यादा, इन जिलों में भी मिले पॉजीटिव मरीज

रायपुर. कोरोना के मरीज छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे हैं। आज खबर है कि 16 नए मरीज मिले हैं। ये मरीज कोरबा, बेमेतरा और कांकेर जिले से हैं। इन नये मरीजों के साथ अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 89 हो गयी है।16 नये मरीजों में अकेले कोरबा से 13 नये मरीज हैं, वहीं बेमेतरा से एक और 2 मरीज कांकेर के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक सभी प्रवासी मजदूर हैं, जो हाल ही में दूसरे प्रदेशों से आये थे।आज16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है।जिला कोरबा से 12,कांकेर जिला से 3 व बेमेतरा जिला से 1,जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है।इस तरह राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 89 सक्रिय मरीज़ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *