अम्बेडकर जयंती समारोह मे शिक्षक होंगे सम्मानित

शनिवार 15अप्रैल अम्बेडकर जयंती समारोह पाटन में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें अनिल देवांगन गनियारीदुलार सिंह ठाकुर पहंडोरमिलिंद चन्द्रा सेलूद वीरेन्द्र साहू चंगोरी अंकेश महिपाल केसरासुनील छेदैया सावनी केशव वर्मा झाड़मोखली सीमा वर्मा सिपकोन्हालालिमा चन्द्राकर कुरूदडीहपुनम साहू कौहीजागेश्वर चन्द्राकर देवादालोमन साहू नारधी आदि शामिल हैं।इसकी जानकारी कार्यक्रम के संयोजक शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर प्राथमिक शाला कौही के बच्चों द्वारा भारत के संविधान का वाचन कराया जाएगा एवं चुलबुली डांस ग्रुप कौही के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षा हेतु तैयारी करने वाले बच्चों के लिए भी क्वींज़ काम्पीटीशन व रंगोली मेंहदी चित्रकला से संबंधित प्रतियोगिता होगी जिसमें निश्चित ईनाम से भी सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी के अलावा विभिन्न समाज के समाजिक पदाधिकारीगण के साथ ही साथ निगम मंडल के माननीय जनों के उपस्थिति में जयंती समारोह एवं सम्मान समारोह के द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर, शिक्षा क्रांति ज्योतिबा फूले, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण हेतु प्रथम जेल सत्याग्रही नकुल देव ढीढ़ी एवं पद्मश्री उषा बारले को सम्मान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *