अवैध शराब जप्त कर आरोपी को जेल भेजा

छुरा @@@@@ थाना छुरा क्षेत्र का है जहां दिनांक 08.04.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी छोटू घृतलहरे द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु अपने पीठ में एक काला रंग पिट्टू में रखकर पैदल परिवहन कर रहा है कि सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस कप्तान श्री अमित तुकाराम कांबले के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश सिंह ठाकुर, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तेलीबांधा तालाब के पास मडेली से खडमा रोड के पास विधिवत् रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही दौरान आरोपी के कब्जे से 50 नग देशी मदिरा को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम सउनि मोहन ठाकुर प्र०आर० धनुष राम निषाद, आरक्षक ललित नेताम, आरक्षक गिरवर ठाकुर, आरक्षक टिकेश्वर यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *