खबर हेमंत तिवारी
पाण्डुका — जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव मिश्रा के नेतृत्व मे पोस्ट कार्ड का राजिम विधायकअमितेश शुक्ल के हाथो कराया विमोचन जिला गरियाबंद के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पांडुका के जल संसाधन विभाग रेस्ट हाउस में बैठक कर पीएम के नाम हजारों पोस्ट कार्ड प्रेषित किया है । जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने बताया की पीएम मोदी ने राहुल गांधी को सांसद में अदानी के खिलाफ कुछ पूछने पर उनके सवाल का जवाब नही देते इसीलिए हम सब युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा पोस्ट कार्ड के माध्यम से पूछना चाहते हैं की रातों रात अडानी 8 साल में 609 नंबर के पूंजीपतियों के लिस्ट से उछलकर दूसरे नंबर पर आ गए , 20 हजार करोड़ रुपए अडानी कंपनी के खाते में लगा है उसका हिसाब क्यों नही दे पा रहे है जिसका हम पोस्ट कार्ड भेजकर हिसाब पूछना चाह रहे हैं । बैठक में राजिम विधायक अमितेश शुक्ल भी पहुंचे हुए थे उनके साथ उनके प्रतिनिधि गजेंद्र साहू , चंद्रहास साहू, योगेश साहू ,सतीश चौरे,राजू निषाद, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ।
