उतई नगर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

रोशन सिंह@उतई ।नगर के हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तो का लगा रहा तांता। पूरा उतई नगर हनुमान मय हो गया चहुओर हनुमान जी के भक्ति के गीत संगीत की गूंज रही।नगर के बाजार चौक नगर पंचायत उतई के सामने स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पंडित अरविंद शर्मा के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ का वाचन किया।मंदिर के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व महिलाओं द्वारा जसगीत के माध्यम से हनुमान जी का गुणगान किया।मंदिर में प्रसादी के रूप में खिचड़ी वितरण किया।जिसमे संतोष वर्मा हितेंद्र साहू राजकुमार साहू चंद्रभान आदि लोगो योगदान रहा।इसी प्रकार गांधी चौक,सदभावना चौक में स्थित राम दरबार हनुमान मंदिर,नेवई पारा स्थित हनुमान मंदिर,बजरंग नगर में बजरंग बली मंदिर, मिलपारा स्थित मारुति नंदन हनुमान मंदिर,दीपशिखा विद्यालय मैदान में हथखोज पारा में स्थित हनुमान मंदिर आदि जगहों पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विविध आयोजन के साथ खिचड़ी का वितरण भक्तो को किया गया,सभी बजरंग बली मंदिरों को भगवा रंग में साज सज्जा के साथ सजाया गया था।प्रमोद जैन नीलमणि वर्मा बीरेंद्र साहू मोरजध्वज वर्मा घनश्याम साहू राकेश साहू सुरेंद्र वर्मा विकास गुप्ता,सुरता सिंह पप्पू शर्मा राम खिलावन साहू नरेंद्र साहू राजेश गिरी आदि लोगो ने मंदिरों में विशेष सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *