लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबंद। चैत्र मास की पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव आज पूरे शहरभर में श्रद्धा के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
भक्तों में संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर काफी उत्साह नजर आया। शहर के हनुमान मंदिरों में भगवान का दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से विशेष अभिषेक कर उनका श्रंगार किया गया और नई पोशाक धारण करवाई गई।
जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ नजर आई और शहर के जगह जगह हनुमान जी के मंदिरों में पूजा, हवन कर संकट मोचन हनुमान जी की जयकारे लगाए गए। मंदिरों में पूजा पाठ व हवन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के सभी हनुमान मंदिरो में अखंड रामायण का पाठ के साथ ही हनुमान चालीसा की चौपाइयों से गुंजायमान रही।
ज़िला मुख्यालय सहित आस पास गाँव में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई गई।
श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभाव से हनुमान जी की प्रसादी का भोग लगाकर जगह जगह भंडारा किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राम भक्त हनुमान की पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किये।
श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव आज पूरे शहरभर में श्रद्धा के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
