डुंडेरा स्कूल के जर्जर भवन का 64 लाख से होगा नवनिर्माण व संधारण कार्य,मुख्यमंत्री के हाथों हुआ भूमिपूजन

  • ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का माना आभार

रोशन सिंह@उतई ।डुंडेरा हाई स्कूल व प्राथमिक शाला का भवन जर्जर स्थिति में है,जिसे डिस्मेंटल कर नए भवन बनाने व संधारण करने 64 लाख रुपये की स्वीकृति शासन द्वारा की गई है।जिसका भूमिपूजन भेंट मुलाकात में पुरई पहुचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया।नगर निगम रिसाली के एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया की डुंडेरा में संचालित शासकीय हाई स्कूल व प्राथमिक शाला का भवन अत्यंत जर्जर हो चुकी थी जिसे डिस्मेंटल कर नए भवन बनाने ग्रामीणजन लंबे समय से मांग कर रहे थे जिससे प्राथमिकता प्रदान करते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 64 लाख रुपये की स्वीकृति हेतु अनुशंसा किया था जिसे शासन ने स्वीकृति प्रदान की,स्कूल के जर्जर भवन का नवीनीकरण होने से बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो पाएगी।जर्जर स्कूल भवन के डिस्मेंटल कर नए भवन बनाने स्वीकृति प्रदान करने के लिए जनभागीदारी समिति डुंडेरा के अध्यक्ष धनेश मानिकपुरी,पार्षद वार्ड 36 रोहित धनकर,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,जीनत साहू,लोमन सोनी एवँ सदस्यगण संतोष बंजारे, संजय साहू,गंगोत्री साहू सहित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का आभार ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *