उतई नगर की विकास कार्य के लिये नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी ने 5 करोड़ की मांग

उतई। विश्राम गृह दुर्ग में नगर पंचायत उतई के प्रतिनिधी मंडल संगठन एवँ समाज प्रतिनिधी मंडल के बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी ने राज्य परिवर्तित मद से 5 करोड़ रु नगर के विकास कार्य के लिए मांग किया जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रस्ताव बनाकर जल्द भेजने को कहा एवँ नगर के नजूल की जमीन को आबादी करने की मांग कीया जिससे नगर के नजूल जमीन में बसे लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके एवँ प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके जिसे मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जल्द कार्यवाही का आदेश दिया एवं नगर पंचायत अंतर्गत में बीएसपी की जमीन को भी नगर पंचायत उतई के अधिनस्त करने की मांग किया गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेल से उतई के लिए लगभग 68 एकड़ जमीन को उतई नगर पंचायत के लिये बीएसपी प्रबन्धन से बात करने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम ने नगर कांग्रेस कमेटी उतई एवं समस्त नगरवासी की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *