रोशन सिंह@उतई ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरई में भेंट-मुलाकात के दौरान 78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया। उन्होंने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत सामग्री वितरित की। तोषण कुमार साहू ने कहा कि 120 क्विंटल धान बेचा है और 26 हजार रुपए कर्ज माफ हुआ। अब 20 क्विंटल में धान बेचेंगे तो 5 हजार का लाभ होगा। तोषण कुमार साहू ने कहा कि 120 क्विंटल धान बेचा। 26 हजार कर्ज माफ हुआ। अब 20 क्विंटल में धान बेचेंगे तो 5 हजार का लाभ होगा। बेरोजगारी भत्ते के लिए पहले दिन 160 लोगों ने किया आवेदन रमेश कुमार गजपाल ने कहा कि सवा लाख का धान बेचा और इससे हार्वेस्टर खरीदा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सियन्हि बर कुछ लेबे तभे तोर से 20 क्विंटल धान लेबो देवेंद्र कुमार वैष्णव ने बताया कि मैं रसमड़ा से हूं, औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से कृषि जमीन नहीं है। उद्योग समूह हमें नौकरी नहीं दे रहे। मुख्यमंत्री ने इस बारे में कलेक्टर से पूछा तो कलेक्टर ने बताया कि लगातार प्रबंधन से बैठक ली गई है। उद्योग अधिकारी से मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या स्थिति है, अधिकारी ने स्थिति बताई। उन्होंने बताया कि 1037 लोगों को रोजगार मिला है। ग्रामीण ने कहा कि सीएसआर भी नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में नियम नए बने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर आपको उन लोगों की सूची देंगे जिन्हें रोजगार मिला है और सारी समस्याओं का समाधान और जानकारी ली।

सिलेंडर सस्ता कर दे कका, महिला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा
भेंट-मुलाकात आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई में हुआ. इस दौरान उमरपोटी की पुष्पा ने मुख्यमंत्री को राशन कार्ड की जानकारी दी, पुष्पा ने बताया कि चावल निशुल्क मिलता है। शक्कर, नमक भी मिलता है। पुष्पा ने कहा मुख्यमंत्री से कहा-सिलेंडर सस्ता कर दे कका। इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने उत्तर दिया- मेरे हाथ में नहीं है सिलेंडर की कीमत। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ही ऑनलाइन पंजीयन आरम्भ हुआ बेरोजगारी भत्ते के लिए। 6000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन पहले दिन कराए हैं। उन्होंने यहां पंजीयन कराने वाले हितग्राहियों से जानकारी ली।

आम के नूनचरा अचार और अलसी के भुरके का लिया स्वाद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई में किसान देवनाथ साहू के संयुक्त परिवार के बीच उनके घर पर भोजन किया। 24 लोगों के संयुक्त परिवार के सभी सदस्यों ने आदर सम्मान के साथ मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। परिवारजनों ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथि गणों को घर में बना हुआ सात्विक भोजन परोसा। भोजन की थाली में आम के नूनचरा अचार और अलसी के भुरके ने मुख्यमंत्री का विशेष रुप से ध्यान आकर्षण किया और उन्होंने आत्मीयता के साथ इनको स्वाद का आनंद लिया। अतिथिगणों को कांसे की थाली में बिजौरी, पापड़, कढ़ी, चेच भाजी, मुनगा और आलू चना की सब्जी, चावल ,रोटी ,दाल के साथ साथ मीठे में सेवई और अनरसा भोजन स्वरूप परोसा गया। परिवार के सदस्य श्री सुरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री को अपने परिवार के बीच पाकर पूरे परिवार के लोग प्रसन्न हैं।
कार्यक्रम के दौरान कई जनहितकारी कार्य की घोषणा की
- ग्राम नगपुरा में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस विषय के लिये नया कॉलेज खोला जायेगा।
- ग्राम रसमड़ा में नया आई.टी.आई. शुरू किया जायेगा।
- ग्राम अंजोरा (ख) में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा।
- ग्राम पुरई में खेल अकादमी (तैराकी एवं खोखो सहित) प्रारंभ की जायेगी।
- शासकीय महाविद्यालय उतई में 08 अतिरिक्त कमरों का निर्माण करवाया जायेगा।
- मरोदा, कुथरेल, बिरेझर और हनोदा के शासकीय हाई स्कूल का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन करवाया जायेगा।
- नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम- खोपली एवं ग्राम- डुंडेरा में खोले जायेंगे।
- हाईस्कूल भवन ग्राम रूदा में निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति दी जायेगी।
- ग्राम-पुरैना एवं ग्राम कातरो में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा।
- ग्राम पाउवारा में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया जायेगा।
- ग्राम मतवारी और उमरपोटी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन बनाया जायेगा।
- ग्राम-नगपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 30 बेड से 50 बेड में अपग्रेड किया जायेगा।
- सर्व समाज के लिये मांगलिक प्रांगण बनवाया जायेगा।
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरई के लिए नई स्कूल बिल्डिंग बनाई जायेगी।
- आंगनबाड़ी केन्द्र क.1 से पौहा तालाब तक 1 किमी सड़क चौड़ीकरण करवाया जायेगा।
- आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1 से पाउवारा मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण करवाया जायेगा अथवा बाइपास सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।
- पुराने पंचायत भवन परिसर में व्यावसायिक परिसर का निर्माण करवाया जायेगा।
- ग्राम पुरैना, रसमड़ा, मचांदूर, कोलिहापुरी और कातरो में नया पशु औषधालय खोला जायेगा।
