* * रायपुर। आम आदमी पार्टी छग द्वारा पंजाब के राज्य सभा सांसद, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के मुंगेली ज़िला के *माटी पुत्र डॉ. संदीप पाठक*के निर्देश पर उनकी टीम के मार्गदर्शन मैं 1 अप्रैल से महा सदस्यता अभियान जारी करते हुए, घर-घर पार्टी का ध्वजारोहण किया जाना प्रारंभ कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि सदस्यता अभियान के तहत 02 अप्रैल रविवार प्रातः 10 बजे कालीबाड़ी में टेंट लगाकर आम नागरिकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। पार्टी के प्रति जनमानस में विशेष स्नेह व उत्साह परिलक्षित हो रहा है। इसी प्रकार सदस्यता के बाद घर घर जाकर पार्टी का झंडा भी लगाया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता *एक मौका केजरीवाल को* तथा *अबकी बार आपकी सरकार* का उद्देश्य सदस्यों को बता रहे हैं। कालीबाड़ी की सदस्यता के बाद आज ही रविवार संध्या 5 बजे चांगोराभाठा बाजार के पास सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी एवं घरों में पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। आज कालीबाड़ी के टेंट में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह ठाकुर, विनोद चंद्राकर, राजेंद्र डागा, चित्रकांत अग्रवाल, महेश उपाध्याय, रघुनाथ यादव, द्वारा सदस्यता अभियान को मूर्त रूप दिया गया। संध्या चांगोराभाठा में संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण कराकर ध्वजारोहण किया जावेगा।

