दुर्ग। भाजपा महिला मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर श्रीमती दिव्या कलिहारी ने सांसद विजय बघेल का धन्यवाद् व आभार व्यक्त किया। सांसद विजय बघेल से रविवार को उनके निवास पर पहुचकर दुर्ग जिला भाजपा महिला मोर्चा की नवमनोनीत अध्यक्ष श्रीमती दिव्या कलिहारी ने मुलाकात कीया | इस अवसर पर सांसद श्री बघेल ने उन्हें पार्टी की महिला मोर्चा इकाई को मजबूत बनाने तथा उसमे प्रत्येक वर्ग की महिलाओ को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए काम करने को कहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी |
सांसद विजय बघेल से मिलने श्रीमति दिव्या कलिहारी, साहू समाज के सदस्यों ने भी श्रीमति दिव्या कलिहारी को भाजपा महिला मोर्चा की दुर्ग जिला इकाई अध्यन पद की जिम्मेदारी सोपे जाने पर ख़ुशी जाहिर की।
इस अवसर पर जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नन्द लाल साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू, दुर्ग लीला साहू संघ के सलहाकार भिखम साहू, महामत्री लखन साहू, दिलीप साहू, जिला साहू संघ दुर्ग के समन्वक सलाहकार यतीश साहू, धनराज साहू, उपाध्यक्ष मंजू साहू, छात्रवास अधीक्षक सुनील साहू, युवा प्रकोष्ठ प्रमुख मुकेश साहू, अनिल साहू, जीतेन्द्र साहू, स्नेह लता साहू, रुपेश्वरी साहू , दीप्ती साहू, पोखन लाल साहू सहित समाज के सदस्य उपस्थित थे |
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने सांसद विजय बघेल से आशीर्वाद लिया
