दृढ़ इच्छाशक्ति से ही सफलता मिलती है

खबर हेमंत तिवारी __पांडुका/ विगत शुक्रवार को शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पांडुका की कक्षा आठवीं की छात्राओं को विदाई दी गई ।विदाई समारोह के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राधा विश्वकर्मा तथा अध्यक्षता प्रधान पाठक श्रीएम एल तारक ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ ,इसके पश्चात कक्षा छठी और सातवीं की छात्राओं द्वारा आकर्षक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए तत्पश्चात अतिथियों ने अपने संबोधन में कक्षा आठवीं की छात्राओं को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधान पाठक ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को समय प्रबंधन कर अध्ययन कार्य करने तथा सफलता के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति से मेहनत करने को कहा एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शाला की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अर्चना शर्मा तथाअन्य शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा अपने अनुभव सुनाए।छात्राओं की कार्यक्रम का संचालन कक्षा छठवीं की छात्रा कुमारी दिव्यांशी ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,शिक्षाविद पुरुषोत्तम पटेलएवं पालक सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संकुल समन्वयक संतोष कुमार साहू उपस्थित थे । कक्षा आठवीं की छात्राओं ने स्मृति स्वरूप शाला को सुभाष चंद्र बोस की छाया चित्र भेंट किया।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन शाला के शिक्षक अरुण कुमार साहू ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *