उतई नगर में 31 मार्च को हर्सोल्लास के साथ मनाई जाएगी रामनवमी पर्व

उतई ।आनंदकंद करुणानिधान कृपा सिंधु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव श्रीरामनवमी महापर्व प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नये उल्लास एवं दिव्यता के साथ 31 मार्च को मनाने की तैयारी की जा रही है। उतई नगर के चौक चौराहे व मंदिर को तोरण पताकों से सजाया जा रहा है‌‌ ।
गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण प्रेषित किया जा रहा है सोसल मीडिया के माध्यम से भी आमंत्रण प्रेषित किया जा रहा है ।राम दरबार हनुमान मंदिर सदभावना चौक पाटन पुल में प्रातः दस बजे से रामनाम संकीर्तन भजन स्तुति वंदना के साथ जन्मोत्सव प्रारंभ होगा मध्यान्ह 12 बजे राम लला का प्राकट्य आतिशबाजी के साथ व विधि विधान से पूजा अर्चना भोग प्रसाद पश्चात मंगल आरती की जायेगी। आरती पश्चात आगन्तुक मानस मंडलियों द्वारा संगीतमय भजन कीर्तन के साथ रामकथा सत्संग प्रवचन होगा संध्या 5 बजे रामायण की आरती होगी प्रसाद वितरण पश्चात् राम दरबार की शोभायात्रा निकाली जायेगी। नगर के सर्व समाज हिंदू धर्म महिला मंडल व युवा धर्म प्रेमी कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से कर रहे है।तैयारी में ढोलू साहू मोरजध्व वर्मा रोहित साहू सोनू राजपूत आदि लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *