उतई नगर में शोभायात्रा के साथ हुआ जोत जंवारा का विसर्जन

उतई ।नगर के श्री सिद्धेश्वरी दुर्गा शीतला मंदिर,सिद्ध शक्ति पीठ बंजारी मंदिर एवं निजी घरों में प्रज्वलित जोत जवारा का विसर्जन करने से पहले शोभा यात्रा निकाला गया जो शीतला मंदिर से बंजारी मंदिर में परिक्रमा करने के पश्चात सेवा गीत के माध्यम से सेवको द्वारा शीतला तालाब में ज्योति कलश, जोत जवारा का विसर्जन किया गया।विसर्जन देखने उतई नगर नागरिकों सहित आसपास के ग्रामीण जन भी देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते है।उतई ज्योति ज्वारा विसर्जन का नजारा देखने लायक रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *