2 अप्रेल को पुरई में होगी भेंट मुलाकात कार्यक्रम, स्थल निरीक्षण करने पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरई में भेट मुलाकात के तहत छग प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन 2 अप्रैल को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण पुरई में होना जिसके सभा स्थल निरीक्षण करने स्थानीय विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ अधिकारियों की भी मौजूदगी रही।मंत्री साहू ने कहा की सभा स्थल में किसी प्रकार से लोगो को परेशानी नहीं होनी चाहिए।इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेंद्र साहू जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमित गायकवाड सहित जिला पंचायत,जनपद पंचायत, एसडीओपी पाटन सहित अधिकारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *