गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने उतई नगर के श्री सिद्धेश्वरी दुर्गा शीतला मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के खुशहाली की कामना किये

उतई ।गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महाष्टमी के पावन पर्व पर उतई नगर के श्री सिद्धेश्वरी दुर्गा शीतला मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के खुशहाली के लिए माता से कामना की,मंदिर में उपस्थित सभी लोगो से मिलकर सभी का हाल चाल जाना।उसके बाद हवन यज्ञ में शामिल होकर आहुति दिया।शीतला नगर के सिद्धेश्वरी शीतला दुर्गा मंदिर, सिद्ध शक्ति पीठ बंजारी मंदिर,राम दरबार हनुमान मंदिर, बुढ़ादेव मंदिर,गायत्री मंदिर पंचमुखी हनुमान मंदिर बाजार चौक सहित नगर के अन्य मंदिरों में चैत्र नवरात्रि पर महाष्टमी हवन यज्ञ हुई। नगर पुरोहित पंडित उमाशंकर अवस्थी द्वारा सिद्धेश्वरी दुर्गा शीतला मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ कराया वही सिद्ध शक्ति पीठ बंजारी मंदिर में पंडित अरविंद शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन कराया गया। तद पश्चात समितियों द्वारा माता रानी को प्रसादी का भोग लगाकर नव कन्या भोज कराया गया।उसके बाद महाप्रसादी के रूप में भक्तो को खीर हलवा पूड़ी का वितरण किया गया।चैत्र नवरात्रि में इस वर्ष श्री सिद्धेश्वरी दुर्गा शीतला मंदिर में कुल 301 मनोकामना ज्योति कलश व सिद्ध शक्ति पीठ बंजारी मंदिर में कुल 35 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए है।वही 5 निजी घरों में जोत जवारा प्रज्वलित किए गए है। जोत जवारा ज्योति कलश का शोभा यात्रा गुरुवार को सुबह सेवा गीत के माध्यम से निकाला जाएगा जो शीतला मंदिर से बंजारी मंदिर में परिक्रमा कर शीतला तालाब में विसर्जित किया जाएगा। दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी नगर पुरोहित पंडित उमाशंकर अवस्थी पार्षद प्रहलाद वर्मा तोषण साहू वीरेंद्र गोस्वामी सुरता सिंग नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम रूपनारायण शर्मा बैसाखू सिन्हा एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू धनंजय नेताम भावेश साहू तुकेश्वर ठाकुर कैलाश देवांगन सत्य प्रकाश कौशिक संतोष मानिकपुरी जीवन लाल साहू रतन रिगरी राजाराम विश्वकर्मा संतोष बंभोले वाय के भारदीय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *