दुर्ग /कोविड 19 नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु अधिक आवाजाही वाले दुकानों में तथा निगम क्षेत्र के वार्डों में सैनिटाइजिंग का कार्य किया जा रहा है। निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला घरों के भीतर वार्डों तथा गली मोहल्लों के साथ ही दुकान, बाजार क्षेत्र को टैंकर एवं हैन्ड स्प्रे के द्वारा सैनेटाइज का कार्य प्रतिदिन कर रहे हैं। लाॅक डाउन के तहत सोशल डिस्टेंस बनाए रखने तथा घर से बाहर निकलने वाले सभी नागरिकों को चेहरे पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की अपील निगम द्वारा की जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही भी की जा रही है। भिलाई निगम के सभी जोन कार्यालयों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु क्षेत्र के वार्डों में सोडियम हाइपोक्लोराइड के घोल से दुकानों, बाजार क्षेत्र, घरों के भीतर एवं सार्वजनिक स्थानों सहित निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव टैंकर गाड़ी व हैन्ड स्प्रे के माध्यम करते हुए सेनेटाइज किया गया।
निगम क्षेत्र अंतर्गत डाॅ. सोनी लाईन, जे.पी. नगर, मोची मोहल्ला, सूर्या नगर, नहरपारा, सब्जी मण्डी, दीपक गली, पुलिस लाईन, कचरा प्वाइंट, शारदापारा, बाबा कॉलोनी में पार्षद घर लाइन सुलभ लाइन, संतोषी पारा सुनील किराना स्टोर के पास, जेपी नगर साबर साठी लाइन, महामाई किराना स्टोर, मोची मोहल्ला, मदर टेरेसा नगर, गिरीबाबू लाईन, दीपक मोहल्ला, बी.एस.पी पानी टंकी क्षेत्र, कचरू लाईन, रवि टेलर, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर किशन चैक, तालाब किनारे शिव मंदिर के आस-पास, संतोषी पारा ठाकुर लाइन, हुडको क्वार्टर, बोलबम गली, बैजनाथ मंदिर लाइन, शांतिनगर, अम्बेडकर नगर, राजीव नगर, रामनगर, वैशालीनगर, वृन्दानगर, कुरूद बस्ती, प्रेमनगर, शास्त्रीनगर, हाउसिंग बोर्ड, घासीदासनगर सहित विभिन्न स्थानों पर निगम के अमले ने सोडियम हाइपोक्लोराइड के घोल का छिड़काव कर सैनिटाइज करने का कार्य किया।
