कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में फिर मिले कोरोना के 6 नए पॉजिटिव मरीज…

रायपुर. कोरोना मुक्ति की ओर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। इसी बीच खबर आ रही है कि 6 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बालोद में दो, बलौदाबाजार में दो, रायगढ़ और सरगुजा में एक-एक पुष्टि हुई है। सभी मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस की संख्या 49 पहुंच गई है। मंगलवार रात जिला मुंगेली में मिले एक कोरोना पॉजिटिव की पहचान के बाद उसे कोविड-19 अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया। इसकी पुष्टि जारी मेडिकल बुलेटिन से हुई है। इसी तरह बालोद और बलौदाबाजार में मिले कुल 4 कोरोना रोगियों को एम्स रायपुर लाने की प्रक्रिया जारी है। यह जानकारी एम्स प्रबंधन ने अपने ट्वीट कर पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *