समाज के रूढ़िवादी आडंबर को नष्ट करें : कुंवरसिंह संसदीय सचिव ने ग्राम भीमकन्हार मैं अतिरिक्त कमरा, कर्मा रसोईघर, शौचालय निर्माण का भूमिपूजन किया

देवरीबंगला / तहसील साहू संघ द्वारा भीमकहार में आयोजित मां कर्मा जयंती महोत्सव में संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद मुख्य अतिथि थे। मां कर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा के बताए रास्ते का अनुसरण करने से समाज का विकास सुनिश्चित है। समाज के रूढ़िवादी आडम्बर को भी जड़ से नष्ट करने की आवश्यकता है। बेटीयों को पढ़ाने के साथ ही सुरक्षा और सम्मान देना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। आपस मे भाई चारा बनाकर और सदभाव से रहना ही सच्ची समरसता है। उन्होंने कहा कि समाज को अन्य समाज की अच्छी परंपरा को अपनाना चाहिए। जहां भी सीखने का अवसर मिले तो समाज को सीखना चाहिए। संसदीय सचिव ने ग्राम में अतिरिक्त कक्ष कर्मा रसोईघर तथा सार्वजनिक शौचालय निर्माण का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर डौंडीलोहारा तहसील साहू संघ के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, गुंडरदेही साहू संघ अध्यक्ष मानसिंग सार्वा, हेमन्त साहू, अर्जुंदा तहसील साहू संघ के अध्यक्ष उमाशंकर साहू, दिलीप कुलहाडे, रामस्वरूप साहू, दोषण साहू, वेदकुमारी, डॉ नारायण दास साहू, खोमेश्वर दामले, दुर्गा प्रसाद सिन्हा, हरदेव लाल सार्वा, जितेन्द्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, पंचकुमारी, विजय साहू, हरीश गंजीर, अंजनी साहू, लोकनाथ साहू, राधेश्याम गंजीर, नैना साहू सहित परिक्षेत्र साहू समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *