संकुल स्तरीय कहानी उत्सव में शामिल हुए जनप्रतिनिधि , कहानी सुनाकर बच्चों को किए प्रेरित

** छ.ग. शासन के मंशा व राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार संकुल स्तरीय पठन कौशल दक्षता एवं कहानी उत्सव प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 27.03.23 को संकुल केन्द्र झीट में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंशु रजक जनपद सदस्य पाटन , अध्यक्षता संकुल प्राचार्य श्रीमती भारती दुबे एवं विशेष अतिथि श्री खिलावन सिंह चोपड़िया बीआरसी पाटन के साथ संकुल अन्तर्गत ग्राम के ग्राम सरपंच महुदा के श्री मनोज कुमार साहू , श्रीमती शशी सिन्हा सरपंच झीट , शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष महुदा के श्री युगल किशोर , श्री यशवंत सिन्हा शामिल रहे। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संकुल समन्वयक श्री सुशील कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि मूलभूत साक्षरता व संख्या ज्ञान की प्रभाविकता , प्रारंभिक शिक्षा में स्तर वार निर्धारित दक्षता सभी बच्चों में सुनिश्चित हो के दिशा में शासन के महत्त्वकांक्षी कार्यक्रम सुघ्घर पढ़वईया हेतु चुनौती लिए विद्यालय व अभी तक चुनौती नहीं लिए विद्यालयों की तैयारी हेतु यह उत्सव एक तरह से स्पष्ट मजबूत कदम है । कहानी उत्सव , समझ के साथ पठन व इससे स्थापित समझ को औरों के समक्ष कैसे सहजता के साथ अभिव्यक्ति कर पाए हेतु एक आदर्श मंच है । जिससे बच्चों की बौद्धिक सोच में सकारात्मक बदलाव के साथ उत्तरदायित्वों का बेहतर निर्वाह शामिल होता है बताए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंशु रजक ने बच्चों को स्थानीय भाषा में कहानी सुनाकर छोटे- छोटे प्रश्न कर बच्चों को पढ़ने के प्रति प्रेरित कर बेहतर जीवन की शुभकामनाएं दिए । कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे संकुल प्राचार्य श्रीमती भारती दुबे ने प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए लगन के साथ पढ़ने को कहा साथ ही fln के मानक के परिपालन में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए पालकों से सहयोग की अपेक्षा किए। कार्यक्रम के विशेष अतिथि खिलावन सिंह चोपड़िया ने कहानी उत्सव कार्यक्रम के उद्देश्य सह शासन के निर्देशानुसार कार्य का संचालन विद्यालय स्तर पर कैसे सुनिश्चित करें पर प्रकाश डालते हुए सुघ्घर पढ़वईया के बारे में बताए एवं प्रेरक कहानी सुनाकर बच्चों से प्रश्नोत्तर किए। कार्यक्रम में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा कहानी कथन का वाचन कर बच्चों को समझ के साथ पढ़ने व दैनिक जीवन में इस कौशल का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सीएसी द्वारा सभी ग्राम सरपंच व प्रतिनिधियों के बीच ग्रीष्मकालीन अवकाश में पालकों के साथ बच्चों की समय शैक्षिक रूप से गुणात्मक हो हेतु कार्ययोजना पर चर्चा कर कार्यान्वयन हेतु अपेक्षा किया गया।साथ ही प्रतिभागी बने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विभाग के सभी बच्चों को अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक सी आर ठाकुर, विनोद कुमार चौबे, एम आर गायकवाड़, बी आर ठाकुर, राकेश कुमार जोशी , धनेश कुमार साहू, तिलेश लोखंडे के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाए शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *