पंचायत सचिव पहुंचे ज्वाला माता के दरबार कहा…शासन के आगे मिन्नते करके थक चुके है,अब केवल आपका सहारा है

पाटन। छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों द्वारा एक सूत्रीय मांग को लेकर 16 मार्च से काम बंद कलम बंद हड़ताल पर है। पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने से ग्राम पंचायत के काम काज ठप्प हो गए है। पाटन के पंचायत सचिव आज सोनपुर स्थित माँ ज्वाला माई मंदिर पहुंच कर मातारानी से निवेदन किये कि ग्राम पंचायत सचिवों का परीविक्षा अवधि पश्चात् शासकीयकरण की मांग छ.ग. शासन से की गई थी, जो अभी तक राज्य सरकार द्वारा पूरा नही किया गया है। समस्त पंचायत सचिव शासन के आगे मिन्नते करके थक चुके है। अब केवल आपका सहारा है। पंचायत सचिवों ने माँ ज्वाला के नाम ज्ञापन सौपते हुए कहा कि प्रशासन को सद्बुद्धि देवें और हमारी मांग को पूरा कराने की कृपा करेगें। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके आर्शीवाद से हमारी मांग जरूर पूरी होगी। मौके पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू, यशवंत आडिल, प्रदीप चन्द्राकर, गुमान नायक सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *