पोषण पुनर्वास केंद्र पाटन में कुपोषित बच्चों को श्री अन्न( मिलेट्स) दिए जाएंगे

  • जीवन दीप समिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन की साधारण सभा की बैठक में निर्णय लिया गया।

पाटन। आज दिनांक 24 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में जीवन दीप समिति पाटन और झीट की साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन और झीट में मरीजों के उपचार, जांच, एवं सुविधाओं में गुणवत्तापूर्ण सुधार एवं विकास हेतु अनेक निर्णय लिए गए।
बैठक में प्रमुख रूप से पदेन अध्यक्ष विधायक विधानसभा पाटन के प्रतिनिधि आशीष वर्मा OSD की अध्यक्षता एवं भूपेंद्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, श्रीमती रामबाई सिन्हा ,अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, बलदाऊ भाले उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, अरविंद भारद्वाज, सोहन बघेल, प्रशांत शुक्ला, डी आर शर्मा ,एसडीएम विपुल गुप्ता, बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा, डॉ विजयेता डोंगरे, डॉ प्रियंका,मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, बीपीएम पूनम साहू, टाकेश्वर देवांगन, याज्ञवल्क्य देखमुख एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं सदस्यगण की उपस्थिति में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *