उतई ।वृहताकार सहकारी समिति उतई अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश समन्वयक दिवाकर गायकवाड़ ने छत्तीसगढ़ में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होने इसे किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में कांग्रेस सरकार द्वारा लिया गया ऐतिहासिक निर्णय बताया है। इस निर्णय के लिए उन्होंने किसानों की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित मंत्रिमंडल का आभार जताया है।
गुरुवार को राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की । श्री गायकवाड़ ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल इससे पूर्व आगामी सत्र से 2800 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य घोषित किया था। उन्होने कहा है कि ये फैसले बताते हैं कि राज्य के किसानों का सशक्तिकरण मुख्यमंत्री श्री बघेल की प्राथमिकताओ मे है। उन्होंने कहा कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के सच्चे हितैषी हैं। 2018 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से अब तक किसानों के हित में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अनेक निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों की कर्ज माफी का ऐतिहासिक फैसला लिया गया था। इससे प्रदेश के हजारों किसान लाभान्वित हुए हैं। सीएम ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खोपली में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने को मंजूरी दी है। इसके परिणामस्वरुप अब किसानों का धान उस गांव के खरीदी केंद्र तक आने लगा है और उन्हें अनेक दिक्कतों से निजात मिल गई है। कांग्रेस सरकार हर साल धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि कर किसानों की दशा सुधारने में अहम योगदान दे रही है। इस फैसले के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल का आभार जताया है।
किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में कांग्रेस सरकार द्वारा लिया गया ऐतिहासिक निर्णय-दिवाकर गायकवाड़
