उतई नगर में चैत नवरात्रि की तैयारी पूरी

उतई।नगर के सिद्धेश्वरी शीतला दुर्गा मंदिर,बंजारी मंदिर,राम दरबार मंदिर, बुढ़ादेव मंदिर,गायत्री मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों में चैत्र नवरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गई है।नगर में इस बार बहुत से निजी घरों में जोत जवारा प्रज्वलित किए जा रहे है।लोगो में इस बार नव दिनो तक होने वाले नवरात्रि पर्व पर भारी उत्साह देखा जा रहा है।आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के शीतला मंदिरों में भी ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे। नगर पुरोहित पंडित उमाशंकर अवस्थी द्वारा शीतला मंदिर में 22 मार्च को सुबह अभिजीत मुहूर्त पर पूजा पाठ कर मंदिर में ज्योति कलश स्थापित कर दीप प्रज्वलित कराएंगे।वही सिद्ध शक्ति पीठ बंजारी मंदिर में पंडित अरविंद शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *