चंदखुरी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

रोशन सिंह@उतई ।भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के दिशा निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा महिलाओं का प्रतीक चिन्ह व नारियल प्रमाण पत्र गुलाल लगाकार समान किया गया।समाज और देश के विकास में जितना योगदान पुरुषों का है, उतना ही महिलाओं का। हालांकि महिलाओं को पुरुषों के समान उतना अधिक सम्मान और अवसर नहीं मिलते। लेकिन वक्त के साथ महिलाएं घर परिवार की चार दीवारों को पाकर करके राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। खेल जगत से लेकर मनोरंजन जगत तक और राजनीति से लेकर सैन्य व रक्षा मंत्रालय तक में महिलाएं बड़ी भूमिका में हैं। महिलाओं की भागीदारी को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री व जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्रकार, महिला मोर्चा उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर,महिला मोर्चा मंडल महामंत्री व सरपंच हेमलता देशमुख,उपाध्यक्ष नूतन निर्मलकर,भाजयुमों मंत्री मानी निषाद, सुरेश देशमुख,किशन यादव,पोषण देवांगन सहित अधिक संख्या में कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *