दंत चिकित्सक डॉ दुर्गेश वर्मा के निर्देशन में मरीज हुवे लाभान्वित
उतई (सतीश पारख)। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में पदस्थ दंत चिकित्सक डॉ दुर्गेश वर्मा के नेतृत्व में दंत चिकित्सा एवम मुख स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंची एक वृद्ध माता जिनके एक भी दांत नहीं थे तथा खाने पीने में काफी तकलीफें होती थी उन्हे पूरी तरह निःशुल्क बत्तीसी दी गई ।जिसे लगाकर वो अब बिना किसी तकलीफ के पेट भर भोजन कर पाएंगी उन्हे खाना खाने के बाद बत्तीसी की सफाई तथा उसे किस तरह सहेज कर रखना है इससे संबंधी जानकारी भी दी गई । अन्य लगभग पचास मरीजों को जिन्हे दांत और मसूड़े से संबंधित छोटी मोटी तकलीफें थी उन्हे टूथ पेस्ट ,टूथ ब्रश, माउथ वॉश निःशुल्क प्रदान किया गया। दांतो की सफाई कर मसाला भरा गया , रूट कैनाल संबंधी समस्या का समाधान किया गया ।मुख कैंसर से बचाव हेतु मुख की निरंतर सफाई तथा खानपान संबंधी दिशा निर्देश शिविर के माध्यम से दिया गया ।

