भिलाई नगर.नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव ने आज वार्ड क्रमांक 47 सेक्टर 1 सड़क नंबर 11 मैदान में बनने वाले डोम शेड निर्माण कार्य की शुरुआत नारियल फोड़ कर की, अधोसंरचना मद से यह कार्य होगा जिसकी लागत 23.74 लाख है! बहुत पुरानी मांग पूरी होने से वार्ड के लोगों ने महापौर को धन्यवाद दिया ! इस मैदान में बहुत से आयोजन होते हैं, डोम शेड निर्माण होने से बारिश एवं ग्रीष्म ऋतु में विभिन्न कार्यक्रम किए जा सकते हैं! वार्ड 47 सेक्टर 1 के ही मानव परिसर में कान्य कुंज सामाजिक चेतना मंच में 8.52 लाख की लागत से भवन संधारण कार्य किया जाएगा, यहां पर समाजिक जनों ने महापौर श्री देवेंद्र यादव से इस कार्य के लिए मांग की थी जिस पर श्री यादव ने विकास कार्य की शुरुआत कर सौगात दी है! इस दौरान सोशल डिस्टेंस का खासा ध्यान रखा गया! कार्यपालन अभियंता डीके वर्मा उप अभियंता श्वेता वर्मा उपस्थित रहे! आसपास के कुछ प्रबुद्ध नागरिक धीरेंद्र मिश्रा, सतनाम सिंह, मनी पटेल भी उपस्थित रहे।
