अंचल पांडेय…
पाटन.एसडीएम पाटन विनय पोयम और एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरेपुंजे द्वारा ग्राम कीकीरमेंटा , खोला बासिन बोरवाय जामगांव आर के क्वॉरेंटाइन सेंटरों का सघन निरीक्षण किया गया जिसमे बाहर से आये हुए लोगो के रखरखाव एवं सेंटर का निरीक्षण किया
ज्ञात है कि बीते कुछ दिनों से इन ग्रामों में मुंबई पुणे गुजरात से तकरीबन 50 से 60 की संख्या में लोग आए हैं सीमावर्ती जिले बालोद में कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए अपने क्षेत्र की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम एवं एसडीओपी दोनों अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया । सभी क्वॉरेंटाइन सेंटरों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सरपंच सचिवों के द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है चिकित्सकों की टीम के द्वारा सभी का परीक्षण भी किया गया है सभी को क्वॉरेंटाइन सेंटर के नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है उनके साथ इस भ्रमण में थाना प्रभारी रानीतराई सीताराम ध्रुव भी उपस्थित थे ।
