कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ जिला स्तरीय कर्मा जयंती

दुर्ग। जिला स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन दुर्ग ग्रामीण तहसील के ग्राम निकुम में रविवार को आयोजित किया गया। मां कर्मा देवी की जयंती के मौके पर साहू समाज द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के महिलाए शामिल हुए।

कलश शोभायात्रा के बाद साहू समाज की आराध्य भक्त माता की आरती पूजा की गई। महोत्सव के प्रथम सत्र में महिला सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्यअतिथि धमतरी विधायक रंजना साहू, अध्यक्षता प्रदेश महिला संयोजिका शीलू साहू , अतिथि वक्ता स्नेहिल साहू डीएसपी , विशेष अतिथि जया साहू, भारती साहू सहित अन्य थे।

महिला सम्मेलन की मुख्य अतिथि रंजना साहू ने कहा किसी भी काम करने के लिये साहस और संकल्प की जरूरत होती है। महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा किसी भी कार्यक्रम में सबसे ज्यादा उपस्थिति महिलाओँ की होती है। समाज मे भी महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए।
शीलू साहू ने कर्मा जयंती की बधाई देते हुए कहा प्रदेश साहू संघ द्वारा सद्भावना रैली के माध्यम से लोगो को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया है। दहेज प्रथा को समाप्त कर आदर्श विवाह को अपनाना होगा। साहू समाज के द्वारा आदर्श विवाह की शुरुवात किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *