गोलकुम्हड़ा में धूमधाम से मनाई गई भक्त माता की 1007 वीं जयंती

कांकेर। ग्राम गोलकुम्हड़ा में कर्मा जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया। समाज के महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कर्मा माता की जयकारा के साथ आसमान गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर ग्राम केमन्नुराम साहू 15 वर्ष पूर्व में साहू समाज के मुख्यधारा से अलग होकर ईसाई समाज के रीति नीति को मानने लगे थे। उनको समाज के द्वारा कई बार समझाने के बावजूद समाज में कोई सहयोग नहीं रहा लेकिन संयोग देखिए पदाधिकारियों की मेहनत से मन्नू राम साहू ने माता कर्मा को आराध्य देवी मानते हुए समाज के बीच में समाज के रीति नीति में रहने हेतु वचनबद्ध हुए।

ओम प्रकाश साहू ने अपने उद्बोधन में प्रदेश के नियमावली को विस्तार से उपस्थित जनों के बीच बताया साथ में सामाजिक एकता बनाने की बात कही। इस अवसर पर ओमप्रकाश साहू प्रदेश उपाध्यक्ष साहू संघ रायपुर बृजलाल साहू तहसील सचिव जसवंत साहू क्षेत्र अध्यक्ष संतराम साहू ग्रामीण अध्यक्ष मदन लाल साहू कर्मचारी प्रकोष्ठ चारामा परशुराम साहू फलेश्वर साहू धनीराम साहू पूर्व सरपंच जीवधर कावड़े भारत मेश्राम श्यामसिंह तेता ने अपनी बात इस अवसर पर रखे, बड़ी संख्या में माता बहने एवं युवा साथी उपस्थित रहे l कलश यात्रा के उपरांत माता कर्मा की आरती खिचड़ी का भोग लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *