कोरोना के दंश से सबको साथ मिलकर लड़ना होगा- शालिनी यादव

पाटन. दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव सोमवार को पाटन विधानसभा क्षेत्र के अनेक गावों में मनरेगा मजदूरों के बीच पहुंची। विभिन्न गावों में चल रहे मनरेगा के कामों का निरीक्षण किया एवं लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने जागरूक किया। श्रीमती यादव ने कहा कि कोरोना के दंश से सबको साथ मिलकर लड़ना होगा। ग्राम बोदल पहुंचने पर ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या से अवगत करवाया। ग्रामीणों द्वारा बताये समस्या तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहाप्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा गरीब, मजदुरो और सभी वर्ग के लोगो को राहत देने निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उनके द्वारा किये जा रहे प्रयास से राज्य में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण बना हुआ है। जिला पंचायत सभापति दुर्गा कमलेश नेताम ने ग्रामीणों से कहा जब भी अपने घर से बाहर निकले मास्क जरूर लगाएं। मौके पर रिवेंद्र यादव, जनपद सदस्य खिलेश यादव, कमलेश नेताम सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *