पाटन. विकासखंड पाटन के ग्राम झीठ निवासी भानी राम पटेल पिछले 5 साल से गैंगरीन नामक बीमारी से पीड़ित है। भानी राम सब्जी भाजी बेचकर जीवन यापन कर रहा था। लेकिन पिछले पांच सालों से बीमारी के कारण उनके परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है। उनका एक पैर पूरी तरह से अचल हो चुका है। अब दूसरा पैर में भी गैंगरीन हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अब दोनो पैर को काटना पढ़ सकता है।
भानीराम पटेल द्वारा पिछले पांच सालों से अपनी बीमारी को लेकर जनप्रतिनिधियों के पास कई बार गुहार लगा चुके है लेकिन आज तक किसी ने उसकी समस्या के बारे में किसी प्रकार की सुध नही लिया। उनके बीमारी का पता चले पर जनपद सदस्य अंशु रजक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत करवाया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इलाज में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया उसके बाद जनपद सदस्य अंशु रजक मरीज भानीराम का इलाज करवाने अपने खुद के खर्च पर एम्स हॉस्पिटल रायपुर ले जाकर इलाज करवा रहा है। पटेल के परिवार में कोई भी भरण पोषण करने वाला नही है। जनपद सदस्य द्वारा उनके परिवार के मुखिया को इलाज के लिये अस्पताल ले जाने पर सभी लोगो ने धन्यवाद दिया। जनपद सदस्य अंशु रजक ने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति मदद के लिये आता है तो उसके लिये हमेशा तैयार हूं। गरीब के सेवा में मुझे अपना किडनी देना पड़े तो भी पीछे नही हटूंगा। श्री रजक ने कहा कि भानीराम को 5 साल पहले बीमारी की शुरुवात में तत्कालीन सरकार द्वारा आर्थिक मदद मिल जाता तो उनके दोनो पैर बच सकता था।

