रोशन सिंह@उतई।नगर के तालाबों को पानी से भरने के लिए तांदुला जलाशय से पानी छोड़ा गया।नहर के माध्यम से तालाबों में पानी आना शुरू हो गया।सबसे पहले सब्जी बाजार में स्थित कंडरा तालाब को भरा जा रहा उसके बाद शीतला तालाब में पानी भरा जाएगा,नगर के सबसे बड़े तालाब पुरैया तालाब में अभी धीमी गति से पानी आना शुरू हुआ है,नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी नहर की साफ सफाई में लगे हुए है उसके बाद ज्यादा मात्रा में पुरैय्या तालाब में पानी जाएगा जिसके चलते आसपास के हैंड पंप व बोर का जल स्तर बढ़ जाएगा।नगर के वार्ड 5,14,15 में निवास रत लोग जो खदान के पानी से निस्तारी करते है उसके पानी भराव के लिए नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी लगे हुए है।पानी भराव से सभी बोर,हैंड पंपों का जल स्तर बढ़ जाएगा जिससे लोगो पेयजल व निस्तारी की समस्या से निजात मिल जाएगी।क्षेत्र के विधायक व छग शासन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के पहल से नगर में पानी टैंकर की व्यवस्था व तालाबों में पानी भराई के लिए तांदुला जलाशय से पानी छोड़ा गया है।नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी,उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा पार्षद तोषण साहू राकेश साहू सुरता सिंह प्रहलाद वर्मा, बीरेंद्र गोस्वामी किरण गोस्वामी योगेश ठाकुर,भीमसेन सिन्हा सतीश चंद्राकर संतोषी कुंजाम दीपमाला देशलहरे मनोरमा देवांगन सभी जन प्रतिनिधियों द्वारा नगर के जनताओ की पेयजल समस्या को दूर करने में लगे हुए है।
