कांकेर से विकास कुमार अंभोरे की रिपोर्ट!कांकेर ः- जवाहर उत्कर्ष योजना अंतर्गत जिले के मेधावी छात्रों के चयन परीक्षा वर्ष 2022-23 अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा का आयोजन किया गया था, परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। परीक्षा परिणाम की जानकारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी भी छात्र को परीक्षा परिणाम से संबंधित दावा आपत्ति होने पर 15 मार्च तक दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर, संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं मण्डल संयोजक कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
