प्रशासनिक सुधार एवं लोक सुधार विभाग, भारत सरकार द्वारा National e-Services Delivery Assesments (NesDA)-2021 किया गया था जिसमें सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा नागरिकों को प्रदान की जा रही ऑनलाईन सेवाओं का मुल्यांकन किया गया, राजस्थान सरकार के E-mitra portal ने Service Portal की श्रेणी में इस मुल्यांकन के दौरान प्रथम स्थान प्राप्त किया।NeSDA-2021 की सिफारिशों को लागू करने व विभिन्न राज्यों के मध्य समन्वय हेत प्रशासनिक सुधार एवं लोक सुधार विभाग, भारत सरकार द्वारा भोपाल में 6 एवं 7 मार्च को रिजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।इस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्थान सरकार को ई-मित्र परियोजना की Best Practices सम्पूर्ण देश से आये प्रशासनिक सुधार विभाग व सूचना प्रौधोगिकी विभाग के अधिकारीगणों के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया। इस प्रस्तुतिकरण हेतु प्रशासनिक सुधार विभाग व सूचना प्रौधोगिकी विभाग राजस्थान सरकार द्वारा ई-मित्र परियोजना प्रभारी उमेश जोशी, संयुक्त निदेशक को नामित किया गया ।कॉन्फ्रेंस के दौरान श्री उमेश जोशी ने बताया कि सरकार द्वारा Integrated Service Delivery हेतु 2002 में ई-मित्र कियोस्क चालू किया गया जो आज 80000+ से ज्यादा कियोस्कों व 15000+ से ज्यादा सेल्फ सर्विस कियोस्को (Emitra+ मशीनों) के माध्यम से 600 से ज्यादा सर्विस प्रदान करने वाला सबसे वृहत नेटवर्क बन चुका है।ई-मित्र द्वारा Adopt किया गया रेवेन्यू मॉडल, मेटाडेटा आधारित aapproval लगातार तकनीकी अपग्रेडेशन, बिजनेस प्रोसेस रिइन्जिनियरिंग इत्यादि इसकी सफलता के मूल कारण है।हाल ही में राज्य में स्टार्टअप ईको सिस्टम का सर्पोट करने तथा ई-मित्र, कियोस्कों की सर्विस बास्केट को बढानें हेतु 150 से ज्यादा B2C सर्विसेज ई-मित्र प्लेटफार्म पर जोडी गयी है।दिव्यांगों, बुजुगों को सक्रिय रूप से घर बैठे सभी प्रकार की सेवायें निशुल्क रूप से प्रदान करने हेतु 2021-22 में मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना की बजट घोषणा की गई है, जिसे शीघ्र ही राज्य में लागू किया जावेगा।

