पाटन में बनेगा कृष्ण-बलराम मंदिर…यादव समाज ने किया भूमिपूजन

पाटन। झेरिया यादव समाज पाटन की बैठक 5 मार्च को आयोजित किया गया था। बैठक में सामाज के संगठन को मजबूत बनाने पर विचार किया गया। यादव भवन में श्री कृष्ण बलराम की भव्य मंदिर निर्माण समाज के सहयोग से बनाने की सहमति हुई है। जिसका समाजिक पदाधिकारियों के द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया। समाज के 12 पाली से सभी पदाधिकारीगण एवम पाटन पाली से महिला शक्ति ने भी शामिल होकर इस शुभ कार्य में भागीदारी बने।मंदिर निर्माण में समाज के बहुत से परिवार ने अपनी अपनी सहमति स्वरूप नगद राशि दान किए है ।और समाज के सभी परिवार इस पुण्य कार्य में दान करके अपनी शुभकामना प्राप्त कर सकते है।

मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नेहरू यादव पाटन नगर अध्यक्ष राधे- यादव चरण यादव विष्णु यादव संतोष यादव रणजीत यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *