रायपुर. छत्तीसगढ़ के लिये रविवार का दिन अच्छा नही रहा प्रदेश में अभी तक का सबसे अधिक कोरोना पाजेटिव मरीज मिले है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण अब बड़ी ही तेजी से फैलता जा रहा है. प्रदेश में अबकी दफा बड़ी संख्या में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं. कुल 17 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है. जिसमें बालोद से 7, बलौदाबाजार से 6, कवर्धा से 2, राजिम से 1 और जांजगीर चांपा जिले से 1 नया मरीज मिला है।
