सेलूद। ग्राम फेकारी में सांहड़ा परिवार द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में कथा वाचक चेलादास वैष्णव ने भोलेनाथ व माता पार्वती के विवाह के शादी कथा सुनाते हुए कहा कि माता पार्वती ने हिमालय राज के यहां पर अवतरित हुए थे। पार्वती बचपन से ही भगवान भोलेनाथ को मानती थी। इसीलिए भोलेनाथ से माता पार्वती का विवाह हुआ।उन्होंने कथा सुनाते हुए कहा कि भोलेनाथ व माता पार्वती के विवाह के पहले से ही तारकासुर राक्षस का तीनों लोकों में अत्याचार था और उसका वध भोलेनाथ व माता पार्वती के पुत्र से होना था। इसीलिए भोलेनाथ व माता पार्वती का विवाह पहले से ही होना तय था यानी यह सब लीला भगवान की थी।कथा के दौरान जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
मौके पर सुरेश साहू,गीता साहू अश्वनी साहू,जानकी साहू, मनोज साहू, राजेश्वरी साहू,चुनेशवर साहू, लीना साहू,येमन साहू, अनु साहू,हेमन्त, जितेशवरी, कामता साहू, उत्तरा साहू,धनेश्वर साहू, पुष्पा साहू, नवीन साहू,विनीता साहू, केवल साहू, पार्वती साहू ,बलिराम साहू,सोना बाई साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
फेकारी में चल रहे शिव महापुराण में भोलेनाथ व माता पार्वती के विवाह की सुनाई कथा
