सार्वजनिक स्थलों में शराब खोरी करने वालों पर होगी सख्त कारवाही,,

शुभम गुप्ता

विकासखंड अंतर्गत सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर जमकर कार्यवाही जारी भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाना अब महंगा पड़ेगा। पुलिस ऐसे नशेड़ियों को पकड़कर हवालात की हवा खिलाएगी।एक्शन मोड़ पर डौण्डी पुलिस। नगर समेत विकासखंड क्षेत्रो में लगातार शिकायते थी कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नशेड़ी भीड़भाड़ वाले इलाके में खुलेआम बैठकर शराब पीते हैं। नशे में टुन्न होने पर राहगीरों के साथ अभद्रता करते हैं। आपस में भी बातचीत के दौरान अश्लील शब्दों व भाषाशैली का इस्तेमाल करते हैं। जिस के चलते आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस के चलते अब डौण्डी पुलिस एक्शन में आ चुकी है व सार्वजनिक जगह में शराब का सेवन करने वालो पर जमकर कार्यवाही कर रही है जिस के चलते दो महीनो में लगभग 30 लोगो पर पकड़कर 36(च)1-LCG के तहत कार्यवाही की गई है। इस के अलावा विकासखंड क्षेत्र के कई गांव में कच्ची महुआ शराब की बिक्री जोरो पर चल रही है। आप को बता दे कि कच्ची महुआ शराब बनाकर बेचना गैरकानूनी है। बावजूत इसके कई ग्रामीण इसे अपना रोजगार बना बैठे है और इस गैरकानूनी कार्य को बढ़ावा दे रहे है जिस के चलते विकासखंड के महज़ 14 से 16 साल के बच्चे समेत युवा शराब का सेवन कर छोटे बड़े अपराधों को अंजाम दे रहे है । जोकी एक गंभीर समस्या है। युवाओ में शराब सेवन में वृद्धि के चलते शासन द्वरा चलाए जा रहे कई रोजगार कार्यो में पुरुष कर्मियों की कमी देखनो को मिल रही है।आगामी पर्व होली को देखते हुए डोंडी पुलिस द्वारा नगर में शांति का वातावरण बनाना है इसलिए हुडदंगी करने वालो एवं सार्वजनिक जगहों पर का शराब का सेवन करने वालों को धर पकड़ कर कार्रवाई कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *