उत्तर पाटन सतनामी समाज का बैठक मोतीपुर सतनाम भवन खम्हरिया रोड में संपन्न हुवा।जिसमे सतनामी समाज के सामाजिक संगठन की एकरूपता व समाज को मजबूत बनाने के लिए बैठक रखा गया।विभिन्न गांव से उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और एकरूपता के लिए अपने अपने सुझाव रखा।सामाजिक संगठन की मजबूती v एकरूपता के लिए उत्तर पाटन सतनामी समाज का गठन करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से लिया गया।जिसके लिए आगामी 12मार्च दिन रविवार को समाज की बैठक पुनः मोतीपुर में रखने का निर्णय लिया गया जिसमे उत्तरपाटन क्षेत्र के अंतर्गत सम्मिलित सभी गांव के सतनामी समाज के न्यूनतम 5- 10 सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थिति हेतु प्रस्ताव लिया गया।बैठक में प्रमुख रूप से मोतीपुर स्तनामी समाज के अध्यक्ष महेंद्र कुर्रे,दुलेश्वर देशलहरे, नेम प्रकाश भारती ,संतराम कुर्रे,बाबूलाल जोशी,शिव प्रसाद देशलहरे,दिलीप टंडन,राजेश बघेल राजेंद्र कुमार देशलहर,मनहरण डायरे,दिनेश बघेल,बलराम कुर्रे,खिलावन चतुर्वेदी,चेतनलाल मांडले,नरेश कुमार,घनश्याम चेलक,राजेंद्र गायकवाड़,महेंद्र चेलक, उत्तरा सोनवानी,दीनदयाल कोशले,अगरदास कोसरे,राजेंद्र कुमार,शिव कुमार, डीलेशवर जोशी,रमेश कुर्रे,संजय कोशले,लक्ष्मण प्रसाद,कैलाश जांगड़े, राजकुमार कोशले एवम संजय सोनवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।

