CM भूपेश बघेल की मुहिम ‘कोई भूखा ना रहे’ के तहत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा प्रवासी मजदूरों को दिया जा रहा है भोजन

भिलाई नगर.  जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस भिलाई चरोदा एवं विभिन्न में समाजसेवियों के सहयोग से आज छठवां दिन भिलाई 3 सिरसा गेट चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश कि कोई भी भूखा ना रहे इस मुहिम के तहत रोज सुबह 5:00 से 9:00 एवं संध्या 6:00 से रात्रि 9:00 तक ऐसे प्रवासी मजदूर जो कई दिनों से भूखे-प्यासे पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल, ऑटो, ट्रक, माजदा, मालवाहक एवं विभिन्न साधनों से अपने घर जाने के लिए निकले हैं उनके लिए चाय, पानी, बिस्किट, चना मुर्रा ,लड्डू, मिस्चर एवं भोजन की व्यवस्था लगातार छठवां दिन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि समाजसेवियों के सहयोग से जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा अब तक लगभग 15000 लोगों को स्वल्पाहार एवं भोजन पैकेट वितरण किया गया है वितरण करने से पहले जगह को अच्छी तरह से सैनिटाइज किया गया।  लेने वाले मजदूरों वो भी सैनिटाइज करके नाश्ता एवं भोजन प्रदान किया जाता है। हमारा उद्देश्य है कि हमारे प्रदेश से गुजरने वाले एवं हमारे प्रदेश में आने वाले मजदूरों को किसी भी प्रकार की खाने पीने की समस्या ना हो इस उद्देश्य के साथ 12 मई को यह अभियान शुरू किया गया था और यह आगे भी निरंतर जारी रहेगा।इस अभियान में सुजीत बघेल, मनोज मढ़रिया, एल बी वर्मा, प्रकाश लोहाना, राजेश बघेल, मोहन साहू, संतोष तिवारी, पप्पू चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, मिलिंद दानी, राहुल कुमार, श्रीकांत वर्मा, अरुण वर्मा, सतीश धुरंधर, डे साहब वर्मा, संजय साहू ,उमेश बघेल, हरेंद्र बघेल, नीरज वैद्य, दुलारी वर्मा, कुमुद मढ़रिया, बिटावन वर्मा, कलिंद्री नायक, अशफाक अहमद, बी एन राजू,शरद यादव, नसीम खान, भूखंन भतरिया, तरनदीप, बबलू पाटिल, भोलू तिवारी, संजय बंछोर, रवि वर्मा अपनी लगातार सेवा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *