मुंगेली:क्वारंटाइन सेंटर में जमीन पर सो रहे मजदूर को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

मुंगेली. कोरोना की वजह से जारी लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब मजदूरों को ही उठाना पड़ रहा है। दूसरे राज्यों से पैदल ही घर की ओर पलायन कर रहे है। जहां उन्हें जिलों में क्वारंटाइन सेंटर पर रखा गया है, लेकिन सेंटर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। क्वारंटाइन सेंटर में जमीन पर सो रहे मजदूर की सांप के काटने की वजह से मौत हो गई है।मामला मुंगेली जिले के कोतवाली थाने इलाके के किरना गांव की है. शनिवार को पूणे से लौटने के बाद योगेश वर्मा नाम के मजदूर को किरना पंचायत भवन के क्वारंटाइन सेंटर में ठहराया गया था। जहां सोने के लिए बेड की व्यवस्था नहीं की गई है। इसलिये जमीन पर सोना पड़ा।

रविवार की सुबह मजदूर योगेश को जहरीले सांप ने डस लिया। तत्काल आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वहीं घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने सांप को भी मार डाला है।फिलहाल मृतक के परिजन को 10 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *